फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother jumped into the well with her innocent son

मासूम बेटे के साथ कुएं में कूद गई मां

Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped into the well with her innocent son
Mother jumped into the well with her innocent son
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियांवा गांव में शनिवार शाम एक महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ कुएं में कूद गई। इससे बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह महिला को कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा इलाके के दियांवा गांव निवासी हरिशंकर यादव रोजगार के सिलसिले में परदेस में रहता है। घर पर उसकी पत्नी शीला अपने पांच साल के बेटे प्रांजल व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। शनिवार की शाम वह बेटे प्रांजल को लेकर दवा लेने जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे सड़क किनारे पहुंचने पर अचानक उसने एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शीला को किसी तरह बाहर निकाला लिया, लेकिन प्रांजल का कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शीला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ प्रांजल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि शीला की मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed