{"_id":"65986e5f071489541d003135","slug":"mother-died-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-10320-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इलाज के दौरान प्रसूता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इलाज के दौरान प्रसूता ने तोड़ा दम
Sun, 07 Jan 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान प्रसूता ने तोड़ा दम
इलाज के दौरान प्रसूता ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
कंधई के रखहा बाजार निवासी समाचार पत्र विक्रेता रमेश जायसवाल की बहू कोमल गर्भवती थीं। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर बेलखरनाथ सीएचसी पहुंचे। यहां सामान्य प्रसव से कोमल ने बेटी को जन्म दिया। थोड़ी देर बाद कोमल का रक्तचाप बढ़ गया। बेलखरनाथ सीएचसी के चिकित्सकों ने कोमल को मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रमेश ने बताया कि महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कोमल को यह बताकर रेफर कर दिया कि बीपी लो है, रक्तस्राव अधिक हो रहा है। चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बजाए तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद कोमल मौत हो गई, जबकि बच्ची स्वस्थ है। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने लगे।