फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother Bhavani departs, amidst chants of Jai

Pratapgarh News: विदा हुईं मां भवानी, लगे जयकारे

Thu, 22 Oct 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother Bhavani departs, amidst chants of Jai
बाबा बेलखरनाथ धाम में सई तट पर बने तालाब में देवी प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शहर के जोगापुर, पूरे नरसिंहभान, सगरा, गोपालापुर सहित अन्य स्थानों से जयकारा लगाते हुए भक्त देवी प्रतिमा लेकर निकले। शहर के सई नदी के तट पर बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर बने कृत्रिम जलाशय में भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल ने मूर्ति विसर्जन में आए भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। उनके पुत्र आशुतोष जायसवाल ने कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कालाकांकर के परियावां स्थित माता मइया धाम में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को मंगलवार को विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में दुर्गा प्रतिमा के साथ राम-लक्ष्मण और अन्य आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। डीजे, ढोल-नगाड़ों के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा परियावां से नवाबगंज और आलापुर होते हुए कालाकांकर गंगा घाट पहुंची। यहां प्रतिमाएं विसर्जित की गई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सई नदी के किनारे कृत्रिम तालाब में प्रतिमा का विसर्जन
मंगलवार और बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भक्तिमय माहौल के साथ जारी रहा। पट्टी, बेलखरनाथ और मंगरौरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम मंगलवार दोपहर एक बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक और बुधवार को भी चलता रहा। सई नदी और प्रशासन की ओर से बनाए गए कृत्रिम तालाबों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार रात दस बजे बजे तक अकेले बेलखरनाथ धाम स्थित सई नदी और कृत्रिम तालाब पर लगभग 55 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बुधवार को 40 दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

तालाब में 35 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
भरोखन स्थित केसरी नंदन धाम के बड़े तालाब में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कस्बे समेत आसपास के गांवों की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंगलवार दोपहर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार, एडिशनल इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी ने पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed