फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother and daughter crushed by speedy Bolero, died

Pratapgarh News: तेज तफ्तार बोलेरो ने मां-बेटी को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter crushed by speedy Bolero, died
लालगंज कोतवाली के पुरवारा में बेकाबू बोलेरों ने मां-बेटी को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो भी पलट गई। मौका पाकर चालक भाग निकला। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस समझाने का प्रयास करती रही। खबर भेजे जाने तक ग्रामीण आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद ही शव को मोर्चरी भेजने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पुरवारा निवासी अवधेश सरोज की 45 वर्षीय पत्नी टडहिन उर्फ गुड्डा अपनी बीस वर्षीय पुत्री काजल के साथ बुधवार को गेहूं काटने खेत में गई थी। रात आठ बजे के करीब मां-बेटी पैदल ही खेत से वापस घर जा रही थी। गांव से कुछ दूर पहले ही जलेशरगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मां बेटी को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़ी और बोलेरो उन्हें रौंदते हुए आगे बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। मां बेटी की मौत की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

मां बेटी की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
जलेसरगंज। पुरवारा गांव में मां बेटी की मौत के बाद परिवार के लोगों समेत ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास शुरू किया तो आक्रोशित ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा होने से पुलिस शव को कब्जे में नही ले सकी। पुलिस परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों शव घर पर रखे गए हैं, परिवार में किसी जिम्मेदार व्यक्ति के मौजूद नहीं होने के कारण पंचनामा नहीं हो सका। रिश्तेदारों को बुलाया गया है, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बेटी का शव देख अचेत हुई कोमल
जलेसरगंज। पुरवारा में मां बेटी की मौत के बाद उसका पूरा परिवार बिखर गया। पिता अवधेश सरोज मुरादाबाद में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है। घर पर गुड्डा देवी अपनी चार बेटियां काजल(20), कोमल(18), किंजल (12) व अलका (8) के साथ रहती थी। बु़धवार को दोपहर खाना पानी कराने के बाद बड़ी बेटी काजल को लेकर मां गेहूं काटने चली गई। तीनों छोटी बेटियां घर पर बड़ी बहन व मां का इंतजार कर रही थीं लेकिन अचानक मौत की खबर मिलने पर बदहवास हो उठीं। बेटी कोमल मां व बहन का शव देखते ही अचेत हो गई। मां व बड़ी बहन की मौत के बाद ही कोमल, किंजल व अलका का पालन पोषण भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed