फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother also died before her son body could be recovered, two deaths created chaos in the family.

Pratapgarh : बेटे का शव उठने से पहले मां ने भी तोड़ा दम, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

कुंडा हरनामंगज रेलवे स्टेशन के समीप एक बाग में 17 जून की दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला था। पुलिस ने पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विज्ञापन
Mother also died before her son body could be recovered, two deaths created chaos in the family.
मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटे के मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेटे के मौत के दूसरे दिन मां की भी मौत हो गई। दो दिन के भीतर दो मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। कुंडा हरनामंगज रेलवे स्टेशन के समीप एक बाग में 17 जून की दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला था। पुलिस ने पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल होने के बाद पीरानगर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र अमृतलाल कुंडा कोतवाली पहुंचा और शव की पहचान अपने चाचा मोहन लाल 50 पुत्र विदेश्वरी प्रसाद के रूप में की। उसने पुलिस को चाचा का मानसिक संतुलन ठीक नही था वह एक माह पहले घर से निकले हुए थे। तब से गायब थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण मोहनलाल की शादी नहीं हुई थी। बेटे के मौत जानकारी होने पर मां चंद्रकली 95 पत्नी विंदेश्वरी प्रसाद की भी बुधवार की सुबह मौत हो गई। मां बेटे के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

मृतक की हुई पहचान

कोतवाली क्षेत्र के भदरी के समीप मंगलवार की शाम करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति सडक के किनारे घायल अवस्थ में मिला था। जानकारी होने पर पहुंची एम्बुलेंस उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उधर जानकारी होने पर पहुंची पुलिस घायल युवक की पहचान कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हथिगवां थाना क्षेत्र के बाकर अली का पुरवा बिसहिया निवासी बृजभान सिंह 48 पुत्र शिव मंगल सिंह के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहा पर इलाज के दौरान बुधवार की भोर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed