फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother along with three children jumped into the well, all four died, she was angry with her husband for not t

Pratapgarh : तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत, परदेस न ले जाने पर पति से थी नाराज

Thu, 22 Jun 2023 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

Pratapgarh Big News : पति के साथ परदेस न जा पाने से नाराज महिला ने तीन बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने कुएं में छलांग लगा दी। इससे चारों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Mother along with three children jumped into the well, all four died, she was angry with her husband for not t
महिला चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।

विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



 

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।

Mother along with three children jumped into the well, all four died, she was angry with her husband for not t
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन। - फोटो : अमर उजाला।

मायके जाने की बात कहकर निकली थी घर से

सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को वह परदेस जा रहा था। उसकी पत्नी भी साथ में जाने की जिद पर अड़ी थी। कर्ज अधिक होने का हवाला देकर वह पत्नी और बच्चों को साथ नहीं ले गया और अकेले ही औरंगाबाद चला गया। यह बात पत्नी को काफी नागवार लगी। महिला घर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में उसकी लाश बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने में कुएं में देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed