फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   More than two thousand farmers are circling for payment after selling paddy

धान बेचने के बाद भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे दो हजार से अधिक किसान

Sat, 08 Jan 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than two thousand farmers are circling for payment after selling paddy
क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को 72 घंटे में भुगतान करने का दावा फेल साबित हो रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले में दो हजार से अधिक किसान धान बेचने के बाद सप्ताह भर से भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए कुल 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें 18 खाद्य विभाग व 28 पीसीएफ के हैं। एक नवंबर से जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए विभाग ने टोकन की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके अलावा किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। मगर विभागीय अधिकारियों का यह दावा फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो हजार ऐसे किसान हैं, जिनका धान खरीदने के बाद भुगतान नहीं हो सका है। वे भुगतान के लिए क्रयकेंद्रों की परिक्रमा कर रहे हैं। नगर के कुसुमी स्थित क्रयकेंद्र पर 185 किसानों से 6785 क्विंटल की धान की खरीद हुई है। इनमें 137 किसानों का 98 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। 48 किसान को 34 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। शनिवार को सोनाही क्रय केंद्र पर 9 किसानों से 360 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अब तक 278 किसानों से धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 256 किसानों को भुगतान हुआ है। 22 किसानों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान के लिए किसान चक्कर लगर रहे हैं। यही हाल रानीगंज, पट्टी, लालगंज व कुंडा में स्थित क्रयकेंद्रों का है। डिप्टी आरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि 80 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है। शेष किसानों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed