{"_id":"677d674649a569d75a0abe71","slug":"moped-rider-killed-in-uncontrolled-car-collision-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-535844-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से मोपेड सवार हींग विक्रेता की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से मोपेड सवार हींग विक्रेता की जान गई
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार हींग विक्रेता की मौत हो गई। मृतक गोंडा जिले का निवासी थी और फेरी पर घूमकर हींग बेचता था।
गोंडा जिले के करनेलगंज थाना के करुआ गोनई का पुरवा निवासी पचास वर्षीय रामधीरज गोस्वामी फेरी पर घूमकर हींग बेचता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह मोपेड से जलेसरगंज बाजार की ओर से हींग बेचकर वापस लालगंज किराए के कमरे में लौट रहा था।
इसी बीच लालगंज-धारूपुर मार्ग पर शीतलमऊ गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोपेड में टक्कर मार दिया।
दुर्घटना में हींग विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।
लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।