फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Money looted from young man, villagers caught robbers riding Bolero

युवक से 5 हजार रूपए छीन कर भाग रहे बोलेरो सवार लुटेरो को ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Money looted from young man, villagers caught robbers riding Bolero
पट्टी में लूट करने आये बदमाश को पकड़े पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से पांच हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे युवक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया। युवक ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने बोलेरो सवार बदमाशों को दबोच लिया। पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू निवासी दिव्यांशु पांडेय शुक्रवार की सुबह रुपये निकालने के लिए बाजार स्थित एसबीआई बैंक आया था। उसने बैंक शाखा से पांच हजार रुपये निकाले और बाइक से घर जाने लगा। कुछ दूरी पर चार युवकों ने उसे रोका और रुपये छीनने लगे। युवक बचाव में शोर मचाते हुए भागा तो बदमाश भी उसके पीछे दौड़े। रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

एक बदमाश बोलेरो लेकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार मिश्र निवासी पकरोल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, शोएब निवासी बलीपुर भंगवा चुंगी, जयप्रकाश यादव कोटवा शुकुलपुर थाना,सांगीपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

पट्टी में लूट का शिकार युवक।

पट्टी में लूट का शिकार युवक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed