{"_id":"5ccc9801bdec2207801a5429","slug":"modi-s-security-for-the-security-of-the-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के लिए अभेद सुरक्षा का चक्रव्यहू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के लिए अभेद सुरक्षा का चक्रव्यहू
Sat, 04 May 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चप्पे -चप्पे पर फोर्स मुस्तैद रहेगी। हेलीपैड पर उतरते ही पीएम दस सुरक्षा घेरे में जनसभा स्थल की ओर रवाना होंगे। जीआईसी व कांशीराम कालोनी पर अर्द्धसैनिक बल के जवान नजर रखेंगे। शहर में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। आला अधिकारियों संग फ्लीट ने रिहर्सल किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में विभिन्न एजेंसियों के दस आईपीएस, 22 एएसपी के साथ ही एटीएस की 30 सदस्यीय टीम के अलावा एसपीजी मुस्तैद रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 14 जिलों की फोर्स लगाई गई है। पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। जीआईसी व कांशीराम कालोनी की छतों पर मुस्तैद होकर जवान निगहबानी करेंगे। आधुनिक असलहों से लैस जवानों की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी। हेलीपैड पर उतरते ही पीएम एसपीजी, एटीएस और अर्द्धसैनिक बलों समेत दस सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन
हेलीपैड से जनसभा स्थल तक पुलिस अधीक्षक आवास वाले रास्ते से लाया जाएगा। जिस रास्ते से पीएम गुजरेंगे, उस मार्ग पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी गई है। केवल पुलिसकर्मी ही वहां नजर आएंगे। पब्लिक को बैरिकेडिंग के इर्द-गिर्द भी खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। राजापाल से सदर बाजार तक रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। जीआईसी से लेकर चौक घंटाघर तक भी रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एडीजी एसएन सावंत, आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र समेत सुरक्षा एजेंसी के अफसर बराबर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। एडीजी ने साफ कहा है कि यदि कोई भी ड्यूटी छोडक़र गायब हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।