फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modi government created record by removing 370: Ramashankar

370 हटाकर मोदी सरकार ने बनाया कीर्तिमान : रमाशंकर

Thu, 05 Sep 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Modi government created record by removing 370: Ramashankar
Modi government created record by removing 370: Ramashankar - फोटो : PRATAPGARH
जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जम्मू व कश्मीर के लोग भी अब आजादी से जी सकेंगे। उनका सर्वांगीण विकास होगा। यह बातें बुधवार को अजगरा महोत्सव में आए राज्यमंत्री ऊर्जा रमाशंकर पटेल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर की यह समस्या लंबे समय चली आ रही थी। लोग आतंकवाद से त्रस्त थे। पत्थराबाजों और अलगाववादियों से लोगों का जीना मुहाल था। मगर इस तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया। मोदी सरकार ने अपने साहसिक निर्णय से जम्मू व कश्मीर के लोगों को इससे निजात दिलाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। सबका विकास हो रहा है। पात्र योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने चेताया कि किसी भी योजना का लाभ देने में जिम्मेदार अधिकारी कमीशनबाजी न करें। येाजनाओं के लाभ में किसी तरह की दलाली न की जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कोई भी गरीब बगैर छत के नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबको आशियाना मिलेगा। इसके लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन सुनील प्रभाकर व निर्झर प्रतापगढ़ी ने किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाम को पहुंचे श्रम कल्याण मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या
अजगरा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रम कल्याण मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पहुंचे। उन्होंने मेले का अवलोकन किया। प्रदर्शनी को भी देखा। इस दौरान भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अजगरा महोत्सव में बोलते ऊर्जा राज्या मंत्री रमाशंकर पटेल।

अजगरा महोत्सव में बोलते ऊर्जा राज्या मंत्री रमाशंकर पटेल।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed