{"_id":"61ded2f24287b65dc36cb1d4","slug":"mock-poll-will-be-90-minutes-before-the-assemly-polls-pratapgarh-news-ald32479843","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के 90 मिनट पहले होगा मॉकपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के 90 मिनट पहले होगा मॉकपोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से 90 मिनट पहले मॉकपोल होगा। निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ा दिया है। बुधवार को अफीम कोठी में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करते हुए जीजीआईसी बरहदा के प्रिंसिपल डॉ. विंध्याचल सिंह ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को कार्यों की जानकारी दी। अफीम कोठी के कर्मचारियों को प्राचार्य शिवप्रकाश ने भी प्रशिक्षण दिया। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद, बीएसए सुधीर सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीस, धर्मेंद्र कुमार ओझा मास्टर ट्रेनर, ईवीएम के सुपर मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार सिंह एवं अशोक कुमार शुक्ला ने ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन कर सील करने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में 27 फरवरी को मतदान के बाद उसी दिन शाम को देर रात तक ईवीएम एवं वीवीपैट एवं अन्य निर्वाचन अभिलेखों को स्ट्रांगरूम में जमा करने एवं मतगणना कराने के लिए नवीन मंडी समिति महुली को 12 मार्च तक अधिग्रहीत किया गया है। इस अवधि में इस स्थान का उपयोग विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के कार्यों के लिए ही किया जाएगा।