फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mobile team caught two copycats in graduate Hindi exam

Pratapgarh News: स्नातक हिंदी की परीक्षा में सचल दल ने दो नकलचियों को पकड़ा

Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
सार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से चल रही हैं। शुक्रवार को पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे तक बीए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा थी।

विज्ञापन
Mobile team caught two copycats in graduate Hindi exam
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीजी कॉलेज पट्टी में चल रही स्नातक परीक्षा में शुक्रवार को आंतरिक सचल दल ने दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ लिया। नकल सामग्री मिलने पर केंद्राध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से चल रही हैं। शुक्रवार को पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे तक बीए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा थी। दूसरी पाली में दोपहर 1 से 3 बजे तक बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा हुई।

विज्ञापन


जनसूचना अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक पीजी कॉलेज पट्टी परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ लिया। जांच पड़ताल में दोनों छात्रों के पास से नकल सामग्री बरामद हुई। केंद्राध्यक्ष डॉ.अखिलेश पांडेय ने आंतरिक सचल दल की सूचना पर दोनों छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया। वहीं उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को नकल सामग्री के साथ सील कर विश्वविद्यालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed