{"_id":"657b422b85495a0882054ec8","slug":"mobile-explodes-as-soon-as-it-is-put-into-charging-student-dies-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-3-1-bly1007-280025-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चार्जिंग में लगाते ही फटा मोबाइल, करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चार्जिंग में लगाते ही फटा मोबाइल, करंट से छात्र की मौत
Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्जिंग में लगाते ही फटा मोबाइल, करंट से छात्र की मौत
चार्जर के खुले तार पर हाथ लगने से था झुलसा, अस्पताल में दम तोड़ा
कुंडा के ढिकुही खेमीपुर में हुई दुर्घटना
कुंडा। ढिकुही खेमीपुर गांव में एक युवक की मोबाइल चार्ज करने के दौरान मौत हो गई। फोन चार्जिंग में लगाते ही फट गया था। युवक का हाथ तार पर पड़ा, जिसके करंट से वह झुलस गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया न जा सका।
ढिकुही खेमीपुर निवासी अनुज प्रजापति (20) बुधवार की देर शाम अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गया था। जैसे ही उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया तो वह धमाके के साथ फट गया। चार्जर के तार खुल गए और हड़बड़ाहट में अनुज का हाथ खुले तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
अनुज की चीख सुनकर घर वाले वहां पहुंचे तो वह चिपका हुआ था। किसी तरह तार से उसे अलग किया गया और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, अनुज बीए का छात्र था। उसकी अभी उसकी शादी नही हुई थी। बेटे की मौत पर पिता बृजलाल, मां राजपती और भाई-बहन रोते-बिलखते रहे। बृजलाल के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं, मृतक अनुज घर में सबसे छोटा था। संवाद