{"_id":"646bafe73833ff217d068f44","slug":"mobile-blown-from-womans-purse-recovered-from-suspected-women-pratapgarh-news-c-3-1-136539-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला के पर्स से उड़ाया मोबाइल,संदिग्ध महिलाओं के पास बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला के पर्स से उड़ाया मोबाइल,संदिग्ध महिलाओं के पास बरामद
Mon, 22 May 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
पर्चा काउंटर के पास की घटना, सिपाहियों ने आरोपी महिलाओं को भेजा कोतवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के पर्चा काउंटर के पास कतार में लगी महिला के पर्स से मोबाइल चोरी हो गया। संदिग्ध दो महिलाओं के पास मोबाइल बरामद हुआ, इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली भेज दिया। आरोपी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की शिकायत नहीं होने से पुलिस परेशान है।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के रत्नाकरपुर गांव में रहने वाली रिंकू सोमवार को अपना उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। जांच से पहले वह पर्चा काउंटर के पास महिलाओं की लंबी कतार में लगी थी। आरोप है कि दो संदिग्ध महिलाओं ने पीड़िता के पर्स से मोबाइल निकाल लिया। आशंका होने पर पीड़िता ने अन्य लोगों की मदद से दोनों को दबोच लिया। सुरक्षा गार्ड के सामने तलाशी कराने पर एक महिला के पास पीड़िता का मोबाइल बरामद हुआ।
सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने महिला सिपाहियों की मदद से दोनों आरोपी महिलाओं को नगर कोतवाली भेज दिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया, आरोपी महिलाओं से पूछताछ की गई लेकिन पीड़िता की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।