फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLA RK Verma said CBI should investigate the attack on students Of allahabad University

इलाहाबाद विवि बवाल : विधायक डॉ. आरके वर्मा बोले- छात्रों पर हुए हमले की हो सीबीआई जांच

Fri, 23 Dec 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अनशन पर बैठे हुए थे। छात्रों के साथ बैठकर वार्ता करने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हमला कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर हमला किया है।

विज्ञापन
MLA RK Verma said CBI should investigate the attack on students Of allahabad University
आरके वर्मा, विधायक प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 गुना फीस वृद्धि के मामले को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों पर हुए हमले की घटना की निंदा करते हुए रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छात्रों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमे को वापस लेने व आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी व पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अनशन पर बैठे हुए थे। छात्रों के साथ बैठकर वार्ता करने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हमला कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर हमला किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर एक दर्जन से अधिक फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। विश्वविद्यालय की गरिमा खराब हुई है। विश्वविद्यालय के छात्रों पर 6 मुकदमे महज 9 महीने में दर्ज कराना विश्वविद्यालय प्रशासन के तानाशाही रवैए को स्पष्ट करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फर्जी मुकदमे वापस लेने, आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed