फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Missing rajmistri body found in pond for three days

प्रतापगढ़ में तीन दिन से लापता राजमिस्त्री का शव तालाब में मिला

Tue, 24 Aug 2021 12:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 12:52 PM IST
सार

  • सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में शव उतराया देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। उसकी पहचान महावीर के रूप में हुई।

विज्ञापन
Missing rajmistri body found in pond for three days
कोहडौर के मदाफरपुर से संदिग्ध दशा में गायब युवक के घर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के पूरेभीखा गांव में तीन दिन से लापता राजमिस्त्री का शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरेभीखा गांव निवासी महावीर गुप्ता (42) राजमिस्त्री था। तीन दिन पूर्व वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में शव उतराया देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। उसकी पहचान महावीर के रूप में हुई। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पत्नी सरोजा देवी और बेटियां शव देखते ही बिलखने लगीं। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक शराब का लती था।
विज्ञापन


संभवत: तालाब में पैर फिसलने से डूबने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि महावीर गुप्ता की किसी से अदावत नहीं थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह नशे का आदि था। तालाब में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed