फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Missing girl's body found in well for two days

दो दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला

Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in well for two days
लालगंज के पूरे हरिकिशुन गांव में किशोरी का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
दो दिन से घर से लापता किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। लालगंज कोतवाली के कटराबलीपुर निवासी रामनरेश वर्मा की पुत्री सोनम (16) बृहस्पतिवार को वर्मा नगर के समीप किसी चिकित्सक के यहां जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह किशोरी का शव गांव स्थित कुएं में उतराया मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रथमदृष्टया सामने आया कि युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। पिता की तहरीर पर किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने बताया कि घटना के बारे परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed