फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Missed Netaji, pledged to follow the footprints

याद किए गए नेताजी, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Missed Netaji, pledged to follow the footprints
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर निर्मल तिराहा स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते ? - फोटो : PRATAPGARH
जिले भर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शैक्षिक संस्थाओं, कार्यालयों, सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, भारत माता की जय के नारों के साथ युवाओं ने जुलूस निकाले। वक्ताओं ने नेताजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। बच्चों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस व रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा निकालकर उनके विचारों को लोगों के बीच प्रचारित किया। शोभायात्रा को समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य व श्रीकिशोर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रबंधक संतोष कुमार, किशनलाल, छेदीलाल, देवानंद, कृष्ण मोहन गुप्ता, मुरारीलाल, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने नेता जी की जयंती मनाई। अध्यक्ष अनुराग सिंह ने नेता जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुधीर, राहुल, संजय , राजेश शर्मा, आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने विजय भान सिंह के नेतृत्व में पंजाबी मार्केट स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अच्युतानन्द पांडेय, विवेक त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, आशीष आदि मौजूद रहे। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशिका अलका सिंह ने बच्चों को नेता जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कर्ष उपाध्याय, आर्या सिंह, अस्तित्व सोमवंशी, नंदनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में नेता जी की जयंती मनाई गई। प्रबंधक संजीव सिंह, सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी व प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने नेता जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक विनोद, वीवी सिंह, सतीश शुक्ला, शिक्षिका रेखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, किरन मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

पंजाबी मार्केट स्थित सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति के लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उनके चित्र पर पुष्प

सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उनके चित्र पर पुष्प- फोटो : PRATAPGARH

वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सुभाषचंद्र बोस बना छात्र।

वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सुभाषचंद्र बोस बना छात्र।- फोटो : PRATAPGARH

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला से निकली शोभायात्रा में नेताजी व भारत

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला से निकली शोभायात्रा में नेताजी व भारत- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed