{"_id":"65ea1f1018afbf112f01b7e7","slug":"miscreants-snatched-gold-chain-from-a-villager-going-to-mangarh-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-113529-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मनगढ़ जा रहे ग्रामीण से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मनगढ़ जा रहे ग्रामीण से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन
Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
परिवार संग कार से बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहा परिवार छिनैती का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
लीलापुर क्षेत्र के रघवापुर निवासी मनोज द्विवेदी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे परिवार संग कार से मनगढ़ धाम बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। संग्रामगढ़ थाने से आगे काली पल्सर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे।
मनोज खनवारी नहर स्थित संध्या किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रुके। इसी दौरान बाइक सवार युवक पहुंचे और मनोज के गले से सोने की जंजीर छीन ली। पीछा करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। कोतवाल सत्येंद्र भदौरिया ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भेजकर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।