{"_id":"66833027da691eee18099dba","slug":"miscreants-looted-tent-house-old-womans-head-broken-when-she-protested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-119860-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टेंट हाउस पर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर वृद्धा का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टेंट हाउस पर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर वृद्धा का फोड़ा सिर
Tue, 02 Jul 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस की रखवाली कर रही वृद्ध महिला फूलकली को तमंचा सटाकर तीन बदमाश दुकान में लूटपाट करने लगे। वृद्धा के विरोध करने पर उसे घायल कर पीछे कमरे में बंद कर दिया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी निवासी अनिल कुमार यादव ने घर से कुछ दूरी पर मार्केट में टेंट हाउस की दुकान खोल रखी है। रविवार को टेंट हाउस की रखवाली के लिए उनकी वृद्ध मां फूलकली (70) सो रही थी। आधी रात तीन बदमाश पहुंचे। दुकान का ताला तोड़कर लूटपाट करने लगे। फूलकली जाग गई और बदमाशों को देख शोर मचाने लगे। बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर खामोश रहने को कहा। न मानने पर बदमाशों ने सिर पर डंडे से वार कर दिया। बदमाश उसके गले से मंगलसूत्र ,बिछिया, सोने का बाला, नाक की कील उतार लिया। काउंटर में रखा 15 हजार रुपये भी बदमाश लूट ले गए। भागने के दौरान वृद्धा को पीछे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। बदमाशों के जाने के बाद वृद्धा कमरे के अंदर पड़ी कुल्हाड़ी से लकड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकली। घटना की जानकारी परिजनों को दी। वृद्धा को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने रामराज व दो अज्ञात के खिलाफ चोरी की कोशिश में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि टेंट हाउस पर वृद्धा के साथ मारपीट कर चोरी की वारदात हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -