फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miscreants caught hold of student's hand, villagers beat two of them and handed them over to police

Pratapgarh News: सरेराह छात्रा का मनचले ने पकड़ा हाथ, ग्रामीणों ने दो की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 30 Sep 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Miscreants caught hold of student's hand, villagers beat two of them and handed them over to police
फतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार मनचले ने हाथ पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी बाइक से भागने लगे। ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




क्षेत्र में कई विद्यालय ऐसे स्थान पर संचालित हैं, जहां का रास्ता सुनसान है। जिस वजह से बेखौफ मनचले कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। शनिवार की सुबह कॉलेज जा रही एक छात्रा का सरेराह सड़क मनचले ने हाथ पकड़ लिया। विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर राहगीर दौड़ पड़े। यह देख बाइक सवार मनचले भागने लगे। लोगों ने बाइक सवार दो मनचलों को तो पकड़ लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। क्षेत्र में छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पहले से ही नाराजगी है। शनिवार को फिर हुई घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीण थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed