{"_id":"647b80e103c943994d019118","slug":"miscreants-blew-up-a-bag-full-of-jewelry-in-saket-express-pratapgarh-news-c-3-1-146474-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साकेत एक्सप्रेस में जेवरात से भरा बैग बदमाशों ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साकेत एक्सप्रेस में जेवरात से भरा बैग बदमाशों ने उड़ाया
Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
साकेत एक्सप्रेस में जेवरात से भरा बैग बदमाशों ने पार कर दिया। जानकारी होने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
महाराष्ट्र के मुंबई साउथ इंदिरा नगर जेआर वोरीचा मार्ग धोबीघाट सातरस्ता निवासी उमा पत्नी संतलाल राजक का मायका पट्टी तहसील के कंधई थाना के अतरसंड गांव में है। 27 मई को उमा रजक मायके आने के लिए साकेत एक्सप्रेस के एस 7 के 25 नंबर सीट पर सवार थी। जबकि 26 पर उसका पति था। आरोप है कि कल्याण में जब ट्रेन पहुंची तो दो युवक उसी कोच में सवार हुए। युवकों ने बताया कि उनकी सीट संख्या 30 है। मगर सतना जब ट्रेन पहुंची तो उमा और उसका पति सो गया। इस बीच युवकों ने जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक बैग में करीब दो लाख के जेवरात थे। उसने इसकी शिकायत प्रतापगढ़ रेलवे पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।