फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   miscreant who shot uncle and nephew arrested in police encounter, all three injured after bein

प्रतापगढ़ : चाचा-भतीजे को गोली मारने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से तीनों घायल

Fri, 10 May 2024 08:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2024 08:42 AM IST
सार

मोबाइल और बाइक छीनकर भाग रहे बदमाशों ने सोमवार को रास्ते में चाचा-भतीजे को गोली मार दी थी। फरार चल रहे बदमाशों की शुक्रवार को भोर में पुलिस ने मुठभेड़ हो गए। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए हैं। दो बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाशों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
miscreant who shot uncle and nephew arrested in police encounter, all three injured after bein
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देलहुपुर थाना क्षेत्र के चघईपुर में सोमवार की रात बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गोली मार दी थी। बदमाशों की तलाश में चार दिन से पुलिस खाक छान रही थी। शुक्रवार तड़के स्वाट टीम ने तवकलपुर में अरबाज, मुस्लिम और सद्दाम से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना में शामिल दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिम भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

विज्ञापन





विज्ञापन





बता दें कि देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर में युवक से मोबाइल, रुपये व बाइक लूटकर भाग रहे लुटेरों ने सोमवार को चाचा भतीजे को गोली मार दी थी। ग्रामीणों की घेराबंदी से बचने के लिए सात राउंड फायरिंग भी की। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंघईपुर निवासी समीर सोमवार की रात करीब आठ बजे घर की ओर जा रहा था। बकुलाही नदी के करीब बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाश उसकी शादी में मिली नई बाइक, मोबाइल व रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाते हुए ग्रामीण की मदद से लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आसपास गांव के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे।

गांव के प्रधान के परिवार के रोहित सिंह 32 व उनका भतीजा विपिन सिंह 30 अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी शोर शराबे के बीच बाइक सवार बदमाश आते दिखे। अचानक बदमाश फायरिंग करने लगे। एक गोली रोहित के गले में लगी और एक गोली विपिन की कमर में जा लगी। ग्रामीणों के अनुसार खुद को फंसा देख बदमाश करीब सात राउंड फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे।

गोली लगने से घायल रोहित व विपिन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष देल्हूपुर धनंजय राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। थोड़ी देर बाद कुछ जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed