फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miscreant injured in police encounter, shot in right leg, constable also injured

Pratapgarh News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, दाहिने पैर में लगी गोली, सिपाही को भी लगी चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Miscreant injured in police encounter, shot in right leg, constable also injured
प्रतापगढ़। तमंचे की नोक पर महिला से चेन स्नेचिंग करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी फायरिंग के दौरान एक सिपाही भी चुटहिल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी भागने में सफल रहा है। घायल आरोपी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाश तमंचा दिखाकर महिला से चेन लूटकर फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सर्विलांस की मदद से दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस किया। शुक्रवार की शाम एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बनपुरवा नहर स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक उधर से गुजरने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुल्तानपुर के अखंड नगर का रहने वाले सोनू तिवारी (30) के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। बाइक अनियंत्रित होने पर सोनू गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम के सिपाही अभिषेक सिंह के बायें हाथ में चोट आई। आनन-फानन में पुलिस आरोपी को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, छिनैती व गैंगेस्टर सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नीतू से हुई थी लूट
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी रिंकू सिंह बृहस्पतिवार को पत्नी नीतू के साथ बाइक से अपने मौसी के घर आसपुर देवसरा जा रहा था। पचौरी मोड़ के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नीतू के गले से चेन छीनकर अमरगढ़ की ओर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed