{"_id":"65f499a8d0651db4820b1c64","slug":"misbehavior-with-female-accountant-sdm-also-harassed-on-phone-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-113944-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला लेखपाल से अभद्रता, फोन पर एसडीएम को भी हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला लेखपाल से अभद्रता, फोन पर एसडीएम को भी हड़काया
Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिला लेखपाल से अभद्रता, फोन पर एसडीएम को भी हड़काया
फसल का सर्वे करने गई थीं महुली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर तहसील की महिला लेखपाल पुष्पा सिंह अपने पति के साथ बृहस्पतिवार की शाम महुली में फसलों का सर्वे करने गईं थीं। जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। फोन पर ही एसडीएम को भी हड़काया। महिला लेखपाल ने खमपुर के रहने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मौजूदा समय में फसलों के सर्वे का अभियान राजस्व विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल पुष्पा सिंह अपने पति के साथ महुली में फसलों का सर्वे करने गईं थीं। जहां खेतों के बीच सर्वे कर रहीं महिला लेखपाल को पूर्व बीडीसी सदस्य समेत उसके सहयोगियों ने रोक लिया। अभद्रता करते हुए शाम को खेतों में घूमने को लेकर उल्टी सीधी बातें करने लगें। महिला लेखपाल ने हकीकत जानने के लिए अधिकारियों से बात करने व गाली गलौज न करने को कहा। एसडीएम सदर से फोन पर लेखपाल ने बात कराई। पुलिस के अनुसार पूर्व बीडीसी ने बातचीत के दौरान सदर एसडीएम को भी फोन पर हड़काने लगा। जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी व नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी भाग चुके थे। घटना की जानकारी होने पर लेखपाल आक्रोशित हो उठे। शुक्रवार को पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवती से दुष्कर्म करने वाले बहन के देवर पर केस दर्ज
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली की रहने वाली युवती को बहन से मिलाने के बहाने झांसा देकर भंगवा चुंगी स्थित एक लॉज में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद युवती से दुष्कर्म के आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
सुवंसा। नगर पंचायत सुवंसा के जगतपुर मोड़ पर शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सवार जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के इटहरा निवासी गुड्डू घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। संवाद
बुजुर्ग महिला की चैन छीनकर बदमाश फरार
सुवंसा। नगर पंचायत में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम सुवंसा चेक पोस्ट के बगल बंदीपट्टी की रहने वाली बुजुर्ग कलावती साहू की गले से चेन खींचकर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। उसके शोर शराबे पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद