फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minister, the fare has increased, when will the Khatara buses be removed

Pratapgarh News: मंत्री जी, किराया तो बढ़ गया, खटारा बसें कब हटाई जाएंगी

Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Minister, the fare has increased, when will the Khatara buses be removed
परिवहन निगम ने सोमवार आधी रात से प्रति किमी 25 पैसे की दर से किराया बढ़ा दिया। कंडक्टर यात्रियों से बढ़ा किराया वसूल रहे हैं। मगर यह सवाल अब भी अनुत्तरित है कि मुसाफिरों को खटारा बसों से कब राहत मिलेगी। इस ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं जिले को अब तक एक भी एसी बस नहीं मिली।
विज्ञापन

अब तक जहां प्रयागराज जाने के लिए 77 रुपये चुकाने होते थे, वहीं अब 93 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसी तरह फैजाबाद का 130 के बजाय 157 तो दिल्ली के लिए ट्रेन के एसी कोच की तरह 917 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद निगम की खटारा बसों की मरम्मत और नई बस मुहैया कराने के लिए शासन और परिवहन निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार निगम की 60 बसों में से 30 बसें ऐसी हैं, जो दस लाख किमी से ज्यादा चल चुकी हैं। लेकिन, कंडम घोषित करने के बजाय इन बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में यात्रियों को इन्हीं खटारा बसों से सफर तय करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इनसे सफर तय करने वाले यात्रियों से अब 25 पैसा प्रति किमी अधिक किराया वसूला जा रहा है।
मंगलवार को डिपो में बसों की पड़ताल के दौरान प्रतापगढ़ से पट्टी जा रही बस की सीट टूटी हुई थी। चालक जितनी बार ब्रेक लगाता है, यात्री उतनी बार सीट लेकर नीचे खिसकते रहे। बस में न तो फर्स्ट एड बॉक्स है और न ही अग्निशमन यंत्र दिखाई पड़ा।
यही हाल प्रतापगढ़ से उदयपुर को जाने वाली बस की थी। बस की टूटी सीट से यात्री सफर करने को विवश दिखे। फैजाबाद को जाने वाली निगम की बस के पहिये के दो नट-बोल्ट ही गायब थे। चालक की स्टेयरिंग के पास तारों का मकड़जाल दिखाई पड़ा।

स्टाप पहले और अब
भुपियामऊ 11 13
विश्वनाथगंज 18 21
प्रयागराज 77 93
लखनऊ 215 259
रायबरेली 115 139
दिल्ली 755 917
कानपुर 251 304
फैजाबाद 130 157
सुलतानपुर 53 65
वाराणसी 193 234
गोरखपुर 308 375

Iअधिकतर बसों की मरम्मत कराई जा चुकी है, जो बसें बची हुई हैं, उनकी भी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। कंडम हो चुकीं चार बसों को जल्द ही नीलामी के लिए भेजा जाएगा। किराया प्रतापगढ़ से नहीं बढ़ाया गया है। हम तो शासन की ओर से तय निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उम्मीद है, जल्द नई बसें भी आ जाएंगी। I
I- पीके कटिहार, एआरएमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article