फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minister of State for Energy went to campaign, sloganeering in protest

प्रचार करने गए ऊर्जा राज्यमंत्री का घेराव, विरोध में नारेबाजी

Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Energy went to campaign, sloganeering in protest
भाजपा और अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने चिंगुड़ा गांव पहुंचे प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल को विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका घेराव कर विरोध में नारेबाजी की। कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों के सवालों का जवाब देने के बजाए राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल कन्नी काट गए।
विज्ञापन

सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और अद ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा ने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई मंत्रियों को भी लगा रखा है। शुक्रवार देर शाम प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल कौशाम्बी जिले के विधायक संतोष सिंह पटेल और कुछ अन्य लोगों के साथ प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने चिंगुडा सराय शंकर गांव गए थे।
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। उनसे जिले की कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध सहित अन्य मुद्दों पर सवाल करने शुरू कर दिए। विरोध में नारेबाजी भी की। मंत्री ग्रामीणों के सवालों का जवाब दिए बिना वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed