फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minimum temperature increased

Pratapgarh News: न्यूनतम तापमान बढ़ा, गर्मी ने छीना दिन का सुकून-रात की नींद,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased
गर्मी और उमस से बृहस्पतिवार को पूरे दिन लोग बेचैन रहे। दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण रातभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। आगामी दो जून तक प्रंचड गर्मी व लू चलने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है। जिले में लू चलने का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम को तेवर बृहस्पतिवार को भी तीखे रहे। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आसमान से आग बरसती रही। इस बीच जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी सताती रही। वहीं दोपहर को शहर की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पुरवा हवाओं ने दिनभर तपिश का एहसास कराया। दिन व रात में प्रंचड गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या पर प्रभाव पड़ रहा है। लोेग उमस और गर्मी के कारण रात में ठीक से सो नहीं सके। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान लू चलने की संभावना है। लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दो जून तक के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन





इमरजेंसी में पहुंचे 13 मरीज, भर्ती
प्रतापगढ़। गर्मी व लू के कारण डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में डायरिया के 13 मरीज पहुंचे। जिन्हें मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ सिटी की शहीन बानो को उल्टी व दस्त होने पर परिजन इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। लीलापुर की रोशनी को उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के कारण मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं ओपीडी में 1171 लोगों ने पंजीयन कराया। बाल रोग विभाग में 195 बच्चों का पंजीयन हुआ। इसमें से 91 बच्चे डायरिया संक्रमित रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि तापमान में असामान्य वृद्धि के कारण डायरिया का संक्रमण बच्चों में फैल रहा है। भीषण गर्मी में धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तापमान की चाल
26 मई-42 डिग्री सेल्सियस
27 मई- 44 डिग्री सेल्सियस
28 मई-45 डिग्री सेल्सियस
29 मई-45.6 डिग्री सेल्सियस
30 मई-45.5 डिग्री सेल्सियस


ओपीडी में हुआ पंजीयन
23 मई- 954
24 मई-1416
27 मई-1645
28 मई-1526
29 मई- 1446
30 मई-1171


दोपहर में बाजार सूने, सड़कों पर सन्नाटा
जिले की सभी तहसीलाें के प्रमुख बाजारों में बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे पड़ताल कर गर्मी की हकीकत जानने का प्रयास किया गया। आम दिनों की बात की जाए तो इन प्रमुख स्थानों पर भीड़ और जाम की स्थिति रहती है, लेकिन गर्मी का सितम ऐसा कि इन प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर गर्मी का आलम एक जैसे ही रहा।


टाइम लाइन
दोपहर 1: 00 बजे। पड़ताल में जिले के सभी तहसील क्षेत्र में सन्नाटा रहा। रानीगंज कस्बा, लालगंज चौक, कुंडा चौराहा व पट्टी चौक स्थित सड़कें व बाजार सूने रहे।
दोपहर 1:00 बजे। शहर के चौक स्थित घंटाघर के आसपास सड़क और बाजार में सन्नाटा रहा।
दोपहर 1:06 बजे। राजापाल टंकी चौराहे पर बहुत कम लोग नजर आए।
दोपहर 1:08 बजे। अंबेडकर चौराहा यहां पर सन्नाटा, छिटपुट लोग ही नजर आए।
दोपहर 1:12 बजे। भंगवा चुंगी चौराहा सूना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed