फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mini truck driver crushed by dumper over minor dispute, dies

Pratapgarh News: मामूली विवाद में डंपर से मिनी ट्रक चालक को कुचला, मौत

Mon, 06 Nov 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mini truck driver crushed by dumper over minor dispute, dies
मृतक आशीष कुमार पाल। फाइल फोटो
अंतू के बभनी बाजार के पास शनिवार की रात मामूली विवाद में बलसर डंपर चालक ने मिनी ट्रक चालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बभनी बाजार के रहने वाले बृजलाल की लाई फैक्ट्री में कोहड़ौर के हथसारा निवासी आशीष कुमार पाल (35) मिनी ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। शनिवार की शाम वह फैक्ट्री से सामान लादकर गौरीगंज गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय गौरीगंज के पास ओवरटेक के विवाद में सीमेंट फैक्ट्री से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे बलसर डंपर चालक से उसकी कहासुनी हो गई। बभनी बाजार पहुंचने पर आशीष पाल ने अपना ट्रक रोक दिया। पीछे से आ रहे बलसर डंपर चालक ने भी अपना वाहन रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच विवाद होने लगा। अचानक बलसर डंपर चालक ने मिनी ट्रक के पीछे खड़े आशीष को कुचलते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर लाई फैक्ट्री से भी लोग आ गए। लोगों ने आशीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बलसर डंपर चालक भाग निकला। मृतक चालक आशीष कुमार के दो बच्चे हैं।

मृतक आशीष कुमार पाल। फाइल फोटो

मृतक आशीष कुमार पाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed