फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Millions stolen in English liquor and beer shop

अंग्रेजी व बीयर की दुकान में लाखों की चोरी, मचा हडक़ंप

Sat, 15 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen in English liquor and beer shop
लालगंज के सगरा सुंदरपुर बाजार में शराब की दुकान में चोरी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर नब्बे हजार नकदी व 12 पेटी शराब उठा ले गए। बगल में डीजे संचालक के दुकान से भी चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। हाईवे की दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के सगरा सुंदरपुर बाजार के समीप हाईवे पर हंडौर निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने डीजे संचालन के लिए दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध काटकर मिक्सर मशीन, दर्जन भर डीजे, दो लैपटॉप, स्पीकर आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदार के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। इसके बाद चोरों ने डीजे संचालक की दुकान के बगल स्थित आशीष सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने सेंध काटकर 50 हजार नकदी व दो पेटी शराब पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं चोरों ने बगल में स्थित नरेंद्र बहादुर सिंह की बीयर शाप में दीवाल काटकर 40 हजार नकदी व दस पेटी बीयर उड़ा दिया। घटना की जानकारी पर सीओ जगमोहन व कोतवाल राकेश भारती मौके पर भारी पुलिस बल के बीच पहुंच गए। पुलिस द्वारा काफी देर तक छानबीन की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

एक ही रात में तीन दुकानों से चोरी की वारदातों से इलाकाई लोगों में दहशत फैल गई है। पीड़ितों से बातचीत के बाद पुलिस वापस लौट गई। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस बारे में कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed