फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Milk vehicle collided with tree in Gajehra, villagers were busy robbing milk instead of helping

गजेहड़ा में पेड़ से टकराया दूध वाला वाहन, मदद के बजाय दूध लूटने में व्यस्त रहे ग्रामीण

Mon, 07 Jun 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Milk vehicle collided with tree in Gajehra, villagers were busy robbing milk instead of helping
मिल्क वैन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर मानधाता थाना के गजेहड़ा जंगल के पास अनियंत्रित दूध का वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मदद करने के बजाए ग्रामीण दूध लूटने में ही जुटे रहे। पुलिस के पहुंचने पर लोग दूर हुए। जौनपुर के रामपुर आकारा निवासी सुनील यादव (24) रविवार को पिकअप पर एक डेयरी का दूध लेकर खलासी विपिन (23) के साथ  वाराणसी से भुपियामऊ पहुंचा।  वहां से वह प्रयागराज की ओर  जा रहा था।
विज्ञापन


प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित  मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा के पास दूध का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे स्थित  एक पेड़ से टकराकर वाहन पलट गया। हादसे में सुनील व  विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोग चालक व खलासी की मदद के बजाय दूध लूटने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण वहां से हटे। हादसे में घायल ड्राइवर व खलासी की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed