{"_id":"65986b5aac97702a7e019ed9","slug":"milk-union-prayagraj-did-not-pay-rs-91-lakh-crisis-on-committees-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10313-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुग्ध संघ प्रयागराज ने नहीं किया 91 लाख का भुगतान, समितियों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुग्ध संघ प्रयागराज ने नहीं किया 91 लाख का भुगतान, समितियों पर संकट
Sat, 06 Jan 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
दूध मूल्य का भुगतान न होने पर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सचिवों ने नाराजगी जताई है। दुग्ध संघ प्रयागराज को 91 लाख रुपये का भुगतान करना है। सचिवों ने डीएम से शिकायत कर भुगतान कराए जाने की मांग की है।
जिले के कई गांवों में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया गया है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी सचिव की होती है। समितियों से दूध संग्रह करने के बाद अवशीतन केंद्र पर भेजा जाता है।
जहां से दूध प्रयागराज भेजा जाता है। दुग्ध संघ प्रयागराज समितियों को दूध के लिए हर माह भुगतान करता है। लेकिन पिछले चार माह से आठ समितियों को भुगतान नहीं किया जा सका है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पैसे के अभाव में दूध का संग्रह नहीं हो रहा है। समिति पशुपालकों को पैसे तक नहीं दे पा रही हैं। विक्रमपट्टी समिति के सचिव बृजेश सिंह ने बताया बकाया भुगतान कराने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस मौके पर पवन सिंह, शीतला प्रसाद यादव, अवध यादव, शिवम सिंह, आशीष तिवारी, दीपक सिंह मौजूद रहे।
समितियों का बकाया भुगतान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
समिति-- -- - बकाया राशि ( रुपये लाख में)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विक्रम पट्टी-- -- -- -- -- 35
कबीरपुर-- -- -- - 5
सिपाहमहेरी-- - 7
ऊदापुर-- -- 12
भदोही-- -- 2
पूरनपुर-- - 10
रंगोली-- - 15
मानापुर-- 5
वर्जन- प्रकरण की जानकारी नहीं है, जांच कराएंगे। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, महाप्रबंधक दुग्ध उत्पादक संघ, प्रयागराज
विज्ञापन
जिले के कई गांवों में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया गया है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी सचिव की होती है। समितियों से दूध संग्रह करने के बाद अवशीतन केंद्र पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
जहां से दूध प्रयागराज भेजा जाता है। दुग्ध संघ प्रयागराज समितियों को दूध के लिए हर माह भुगतान करता है। लेकिन पिछले चार माह से आठ समितियों को भुगतान नहीं किया जा सका है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पैसे के अभाव में दूध का संग्रह नहीं हो रहा है। समिति पशुपालकों को पैसे तक नहीं दे पा रही हैं। विक्रमपट्टी समिति के सचिव बृजेश सिंह ने बताया बकाया भुगतान कराने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस मौके पर पवन सिंह, शीतला प्रसाद यादव, अवध यादव, शिवम सिंह, आशीष तिवारी, दीपक सिंह मौजूद रहे।
समितियों का बकाया भुगतान
समिति
विक्रम पट्टी
कबीरपुर
सिपाहमहेरी
ऊदापुर
भदोही
पूरनपुर
रंगोली
मानापुर
वर्जन- प्रकरण की जानकारी नहीं है, जांच कराएंगे। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, महाप्रबंधक दुग्ध उत्पादक संघ, प्रयागराज