फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Migration, degree certificate will be found online

आनलाइन मिलेगा माइग्रेशन, उपाधि प्रमाण पत्र

Wed, 07 Aug 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Migration, degree certificate will be found online
education
छात्र-छात्राओं को माइग्रेशन सर्टिफिकेट और उपाधि प्रमाण पत्र के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेेगा। आवेदन करने पर उन्हें आनलाइन ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। विश्वविद्यालय के इस कवायद से छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को माइग्रेशन सर्टिफिकेट और उपाधि प्रमाण पत्र के लिए महाविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। महाविद्यालय के प्राचार्य से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय जाना होता था। इसके लिए उन्हें काफी दौड़ भाग करनी होती थी। करीब चार पांच साल के बाद ही उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त मिलता था। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उपाधि प्रमाण पत्र के लिए उन्हें दोहरा शुल्क भी अदा करना पड़ता था। पहले वह महाविद्यालय में शुल्क देते थे। उसके बाद आनलाइन आवेदन करने के दौरान विश्वविद्यालय शुल्क देना पड़ता था। समस्याओं की जानकारी होने पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने पुरानी प्रक्रिया को समाप्त कर नई आनलाइन सुविधा की व्यवस्था छात्र-छात्राओं के लिए कर दी हैं। स्नातक और परास्नतक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कार्य पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाने वाला अनंतिम उपाधि प्रमाण पत्र व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को आनलाइन निर्गत किए जाने का आदेश दिया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचनाओं की जानकारी देने के बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएंगे। आनलाइन शुल्क जमा करने के बाद उन्हें आनलाइन ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। जिसकी कापी वह प्रिंट निकालकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आनलाइन उपाधि और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विश्वविद्यालय का उद्देश्य है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का भी निदान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति, राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed