{"_id":"669ca73f0397d2b94d0593bb","slug":"midnight-encounter-between-cattle-smugglers-and-police-one-miscreant-was-shot-in-the-leg-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : गोतस्करों और पुलिस के बीच हुई आधीरात हुई मुठभेड़, छह तस्कर गिरफ्ता, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : गोतस्करों और पुलिस के बीच हुई आधीरात हुई मुठभेड़, छह तस्कर गिरफ्ता, एक के पैर में लगी गोली
Sun, 21 Jul 2024 11:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:47 AM IST
सार
पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इश्तियाक (28) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
देर रात पुलिस की गोतस्करों से हुई मुठभेड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लीलापुर पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। शेष तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे गश्त पर निकली पुलिस से देवली के जंगल में गौतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इश्तियाक (28) के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेज दिया। जहां राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी व मुठभेड़ के दौरान साथी विजय वर्मा (29), राकेश यादव (26), संदीप (30), दीपक यादव (29) और अब्बास (55), को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक वरना कार, मोटरसाइकिल, मैजिक पिकप, तमंचा आदि बरामद किया है।
विज्ञापन