{"_id":"224e16f0adfca1f9fbd8cad7d5b3221a","slug":"middle-schools-will-soon-get-headmaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडिल स्कूलों को जल्द मिलेंगे हेडमास्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडिल स्कूलों को जल्द मिलेंगे हेडमास्टर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 310 शिक्षकों को जल्द ही प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला है। प्राइमरी स्कूलों के हेडमास्टर और मिडिल के सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देकर हेडमास्टर बनाया जाएगा। शिक्षकों से आपत्ति मांगने के लिए मंगलवार को सूची जारी की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने 310 पूर्व माध्यमिक स्कूलों में हेडमास्टर के खाली पडे़ पदों को भरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रमोशन के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद विभाग ने शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है। मंगलवार को सूची जारी कर सप्ताह भर में आपत्तियां ली जाएंगी।
इसके बाद अनंतिम सूची जारी कर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि मिडिल स्कूलों के हेडमास्टर पद पर प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर और मिडिल स्कूल के सहायक अध्यापक दावेदार होते हैं। नवंबर माह में प्राइमरी के शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई थी, मगर विभागीय रोक के चलते मिडिल स्कूल के शिक्षक इस लाभ से वंचित रह गए थे। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि इसी माह के अंत तक पूर्व माध्यमिक स्कूलों में हेडमास्टर के खाली पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी।