फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   met much patients of corona in belha

बेल्हा में कोरोना मरीजों के मिलने का टूटा रिकार्ड

Thu, 06 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
met much patients of corona in belha
कोहडौर बाजार में हाटस्पाट क्षेत्र को रस्सी लगा कर घेरा गया। - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को जिले में कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। एक दिन में रिकार्ड 67 नए मरीज सामने आए। जिससे हड़कंप मच गया। जीआरपी थानाध्यक्ष व स्वॉट टीम प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। संग्रामगढ़ सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 633 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार की शाम तक जिले में 67 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जीआरपी से लेकर आरपीएफ तक हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

संक्रमित पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेट कर दिया गया। कुछ दिनों पहले जीआरपी थाने में तैनात एक दरोगा संक्रमित निकला था। इधर, स्वॉट टीम प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि किसी में लक्षण नहीं हैं। मानधाता थाने में तैनात एक सिपाही भी संक्रमित हो गया है। कोहड़ौर बाजार में एक दुकानदार संक्रमित निकला। कुंडा इलाके में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। संग्रामगढ़ सीएचसी में कार्यरत दंत चिकित्सक समेत दो स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों को उपचार के लिए लालगंज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. राजीव ने बताया कि दो दिनों तक अस्पताल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही सभी की जांच होगी। लालगंज में वन विभाग के कर्मचारी समेत एक किशोर संक्रमित मिला है। पृथ्वीगंज के भुइदहा में भी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिन संक्रमित लोगों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं, उन्हें घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अब हर दिन तीन से पांच सौ लोगों की जांच कराई जा रही है। इससे अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed