फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury rolled due to rain, the weather became pleasant

Pratapgarh News: बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
सार

शुक्रवार की सुबह बारिश होने से दिन में होने वाली उमस पूरी तरह गायब हो गई। दोपहर में कभी धूप और कभी बरसात होने का सिलसिला चलता रहा। आधी रात से आसमान में छाए बादलों ने शुक्रवार की सुबह से ही बरसात करना प्रारंभ कर दिया।

विज्ञापन
Mercury rolled due to rain, the weather became pleasant
बारिश से जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुबह आसमान में छाए बादलों ने बरस करके पूरे दिन को सुहाना कर दिया। दोपहर में धूप निकली, मगर कुछ ही देर में बारिश होने से गर्मी पूरी तरह गायब रही। शहर से गांव तक हुई बारिश में लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 और अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले भर में 15 मिमी बरसात हुई, जबकि बृहस्पतिवार को दस मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बारिश होने से दिन में होने वाली उमस पूरी तरह गायब हो गई। दोपहर में कभी धूप और कभी बरसात होने का सिलसिला चलता रहा। आधी रात से आसमान में छाए बादलों ने शुक्रवार की सुबह से ही बरसात करना प्रारंभ कर दिया। सदर, रानीगंज, कुंडा और पट्टी के अलग-अलग हिस्सों में हुई बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 15 मिमी बरसात होने से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30.5 पर और न्यूनतम 26.5 डिग्री पर आ गया। उमस और गर्मी से परेशान रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है, फिलहाल 30 मई तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की नर्सरी डालने की तैयारी हुई तेज
जिले में बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को हुई बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की नर्सरी डालने के लिए पानी का इंतजार करने वाले किसानों ने खेतों की जुताई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। किसानों का मानना है कि अगर बरसात में देरी होती तो नर्सरी डालने में भी देरी होती। नर्सरी डालने के लिए बरसात का पानी पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed