फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury rolled by western winds, increased cold

पश्चिमी हवाओं से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled by western winds, increased cold
winter temperature
पश्चिमी हवाओं के पकड़ बनाते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। गलन की वजह से धूप बेअसर साबित हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पारा लगातार लुढ़क रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

हप्तेभर पहले ठंड का असर महज रात में ही महसूस किया जा रहा था। दिन में तल्ख धूप का असर इस कदर था कि लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दिनभर गर्मी का असर बना रहता था। हवाओं का मिलाजुला असर था। शुक्रवार से पश्चिम की पहाड़ी हवाओं के दस्तक देते ही दिन में ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पर है। जिससे अब दिन में भी ठंड का असर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

धूप के तेवर नम हो गए हैं। दिनभर लोग स्वेटर, जैकेट में दिख रहे हैं। रात में ठंड का असर तेज है। रात में रजाई, गद्दा व कंबल का लोग सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ी हवाओं से ठंड का असर बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed