फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury reached six degrees, people shivering

छह डिग्री पर पहुंचा पारा, कांपते रहे लोग

Fri, 20 Dec 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached six degrees, people shivering
शाम होते ही बढ़ी ठंड तो अलाव जलाकर घरों के सामने बैठा परिवार। - फोटो : PRATAPGARH
बर्फीली हवाओं के कहर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी रहा। दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं से लोग दिनभर कांपते रहे। दिनभर लोग अलाव के पास बैठे रहे। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पारा लुढक़कर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

गलन और ठंड का असर तेज हो गया है। बर्फीली हवाओं के बीच शीतलहर का कहर जारी है। गुरुवार को भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकले, मगर राहत नहीं मिली। शीत लहर के आगे धूप बेअसर रही। बर्फीली हवाओं से बाहर निकलना दूभर हो रहा था।
विज्ञापन

दिनभर अलाव जलते रहे। शहर में ठंड के कहर से लोग घरों में दुबके रहे। रोजमर्रा के कामकाज को लेकर निकले लोग गर्म कपड़ों से लदे रहे। इसके बाद भी वह ठिठुरते नजर आए। शहर में बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, पल्टन बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चहल-पहल कम रही। दोपहर में धूप खिलने के बाद भीड़ बढ़ी, लेकिन लोग जैकेट व स्वेटर से लैस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही ठंड में और भी इजाफा हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसर गया, लोग घरों में दुबक गए। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शीत लहर का कहर शुरू हो गया है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठिठुर रहे लोग, नहीं हुए अलाव के इंतजाम
हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। शीतलहर से लोग ठिठुर रहे है, मगर अब तक अलाव के इंतजाम नहीं हो सके हैं। राजापाल टंकी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, मीराभवन चौराहे से गुजरने वाले लोग ठंड से कांपते दिखे।

बढ़ गए ऊनी कपड़ों के दाम, दिनभर दुकानों पर भीड़
ठंड बढने से ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। गर्म कपड़ों का डिमांड देख दुकानदारों ने ऊनी कपड़ों के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed