फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury reached below four, cold began to shake in the evening

चार से नीचे पहुंचा पारा, शाम होते ही कंपाने लगी ठंड

Sat, 19 Dec 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached below four, cold began to shake in the evening
रोडवेज बस अड्डे पर ठंड से बचने को लकड़ी जलाकर बैठे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को भी पश्चिमी व उत्तरी हवाओं का असर वातावरण मेें बरकरार रहा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी रही, लेकिन शाम को कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठे रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

16 दिसंबर से पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को दिनभर उत्तरी व पश्चिम हवाओं का असर रहा। इससे मौसम साफ रहा। भोर में गलन अधिक थी। ठंड से लोगों का बुरा हाल था।
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने पर ठंडी हवाएं शरीर को कंपा रही थीं। शहर के दहिलामऊ, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौराहे व आस-पास के पार्कों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। सुबह 8 बजे के बाद धूप खिल गई। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को धूप का असर तेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दिन में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत रही। लोग घरों से बाहर निकलकर, छत पर, दरवाजे के पास बैठकर धूप सेंकते रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर, जैकेट में दिखे। इधर शाम होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। गलन भी बढ़ गई। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, सदर चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, बस अड्डा आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शाम करीब सात बजे के बाद चहल-पहल कम हो गई।
शाम आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रात में ठंड का असर तेज था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी व उत्तरी हवाएं साथ चल रही हैं। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। सर्दी अभी और बढ़ेगी।
दूसरे दिन भी नहीं जले अलाव, ठंड से कांपते रहे लोग
दो दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। चौराहे पर ठंड से कांप रहे लोग दुकानों की भट्ठियों का सहारा ले रहे हैं। राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। शनिवार शाम को राहगीर व बस से उतरने वाले यात्री चौराहे व आस-पास अलाव की खोज में भटकते नजर आए।

लगातार घट रहा तापमान
रात में ठंड का असर तेज है। न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 19 पर पहुंच गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.8 व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed