{"_id":"5d2e27fb8ebc3e6c9b4805a9","slug":"merchants-stirred-up-the-raids-by-the-sales-tax-department-pratapgarh-news-ald2496177162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग के छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग के छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप
विज्ञापन
चौक घंटाघर के पास श्यामबिहारी गली में सराफ की दुकान पर जांच करते वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
वाणिज्य कर विभाग के छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप
शहर के आधा दर्जन ज्वैलरी की दुकानों पर घंटों चली छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जीएसटी की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को शहर के आधा दर्जन ज्वैलरी की दुकानों पर छापेमारी कर टीम के सदस्यों ने अभिलेख जब्त किए हैं। देरशाम तक चली कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज की एसआईटी टीम के छह सदस्यों ने चौक स्थित आधा दर्जन से अधिक ज्वैलरी की दुकानों में छापेमारी की। दोपहर बाद हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शहर के लोगों का ध्यान जहां वकीलों के आंदोलन पर टिका हुआ था, वहीं व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी होते ही व्यापारी सकते में आ गए। चौक में टीम के सदस्यों के मौजूद होने और छापेमारी जारी रहने की खबर सोशल मीडिया पर चलते ही कुछ व्यवसायियों ने दुकान में ताला लगाकर दूर जाकर बैठ गए। वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज के सहायक आयुक्त रामानुज मौर्य ने बताया कि शिकायत पर आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी हुई थी। सभी दुकानों से अभिलेख जब्त किए गए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।