फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   medical test chiina return person

चीन से युवक के लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
medical test chiina return person
कुंडा के मऊदारा लाला का पुरवा गांव में चीन से आए युवक हसन की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। शादी के लिए चीन से घर आए युवक की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। दोपहर में डब्ल्यूएचओ व स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई। हालांकि जांच में उसे पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया।
विज्ञापन

कुंडा के मऊदारा लाला का पुरवा गांव निवासी मो.हसन पुत्र स्व. सजरुल रहमान चीन के जुसायां में एक सीमेंट कंपनी में ट्रांसपोर्ट का काम देखता है। उसकी तीन अप्रैल को शादी है। 14 मार्च को वह घर आया। प्लेन से आने के कारण उसकी कई जगह जांच हो चुकी थी। इसके बाद भी इसकी सूचना दिल्ली से जनपद भेजी गई। इसकी जानकारी सीएमओ को हुई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिले से डब्ल्यूएचओ की टीम कुंडा पहुंची। इसके साथ ही कुंडा से भी स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम गांव के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचकर टीम ने मो. हसन की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान उसके शरीर का तापमान, खांसी-जुकाम आदि के बारे में जानकारी ली गई। वह पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया। काफी देर पूछताछ के बाद टीम लौट आई। फिलहाल, चीन से आने वाले युवक के बारे में क्षेत्रीय लोग जानकारी होने पर दिनभर चर्चा करते रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से युवक के चीन से आने की जानकारी हुई थी। इसके चलते स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया। उसकी जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिन तक घर से बाहर निकलने पर लगाई गई है रोक
कुंडा। मऊदारा के मो. हसन के चीन से आने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी जांच की। इसके साथ ही उसे 28 दिन तक सार्वजनिक स्थल पर जाने से मना किया है। हालांकि इस वायरस के लक्षण 14 दिनों में ही देखने को मिलते हैं, लेकिन एहतियातन उसे 28 दिन तक घर में ही रहने की नसीहत दी गई है।

1600 किमी दूर दूसरे प्रांत में फैला था कोरोना
कुंडा। चीन से आए मो.हसन ने बताया कि वह जुसायां प्रांत में रह रहा था। इस प्रांत में कोरोना से पीड़ित एक भी व्यक्ति नहीं पाया गया है। कोरोना चीन के वुहान प्रांत में फैला हुआ है। वहीं पर इससे पीड़ित लोगों की मौतें हो रही हैं। शादी होने के चलते वह वहां से आया है। वहां से आते समय उसने कई फ्लाइट बदली। हर जगह स्वास्थ्य टीमों ने उसकी जांच की। हर जगह जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed