फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical fitness certificate can be made online

Pratapgarh News: ऑनलाइन बनवा सकेंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Medical fitness certificate can be made online
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अब लोगों को इधर-उधर भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। हालांकि आवेदन व जांच के बाद सर्टिफिकेट लेने के लिए लोगों को सीएमओ कार्यालय जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश से लेकर नौकरियां, शस्त्र लाइसेंस आदि के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी होता है। इसे बनवाने के लिए अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास ऑफलाइन सुविधा थी। जिसके चलते लोगों को कई बार सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। यही नहीं कई बार लोगों का आरोप रहता था कि उनका आवेदन पत्र गायब हो गया। लेकिन अब इन सब पर विराम लग जाएगा। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा शुरू की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि आवेदक को यूपीहेल्थ डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद नंबर जारी होगा और फिर मेडिकल जांच होगी। आवेदन के दौरान मिले नंबर के आधार पर ही सर्टिफिकेट जारी होगा। पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। हालांकि दावा भले ही किया जा रहा है लेकिन आवेदन के बाद भी लोगों को प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed