{"_id":"6272d233f8f54669f4253253","slug":"medical-college-fees-will-have-to-be-paid-pratapgarh-news-ald332282653","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में अब ब्लड की मुफ्त नहीं होगी जांच, चुकाना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में अब ब्लड की मुफ्त नहीं होगी जांच, चुकाना होगा शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में एक रुपये के पर्चे पर मरीजों का चिकित्सक इलाज करेंगे लेकिन, खून, पेशाब समेत अन्य जांचों के लिए लोगों को अब शुल्क अदा करना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच की दरें तय कर दी हैं। अस्पताल में इसकी सूची भी चस्पा कर दी गई है।
जिला और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की रुपये के पर्चे पर मुफ्त जांच हो जाती थी। जांच के साथ चिकित्सक इलाज कर सरकारी अस्पताल की दवाएं भी मरीजों को मुहैया कराते थे। अब दोनों अस्पतालों को संयुक्त करते हुए उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बना दिया गया है। डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल का नाम बदलकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद अब अस्पताल में जांच के लिए भी लोगों को शुल्क देना होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए शुल्क जरूर लिया जाएगा लेकिन, बाहर के मुकाबले में यह काफी कम होगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में 23 तरह की जांचों के लिए शुल्क तय कर दिया गया है। सबसे महंगी जांच विटामिन बी 12 की है। इसका शुल्क 530 रुपये तय किया गया है। कैंसर की जांच के लिए मरीजों को 500 रुपये, थायराइड जांच के लिए तीन सौ और गर्भवती महिलाओं के बीटा एचसीजी टेस्ट के लिए 220 रुपये लिए जाएंगे। दिल की बीमारी का पता लगाने के लिए प्रोफाइल जांच के लिए 400 रुपये शुल्क देने होंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए दरें तय कर दी गई हैं। जांच कराने वाले मरीजों को फीस जमा करते समय रसीद दी जाएगी। अब तक जो जांचें मरीज बाहर महंगे दाम पर कराते थे, अब वे जांचें मेडिकल कॉलेज में सस्ते दर पर हो सकेंगी।
डॉक्टर आर्यदेश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज