फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical college decorated like a bride, will be inaugurated today

दुल्हन की तरह सजा मेडिकल कॉलेज, आज होगा लोकार्पण

Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Medical college decorated like a bride, will be inaugurated today
पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कालेज भवन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को डॉ. सोनेलाल पटेल चिकित्सा महाविद्यालय का सिद्धार्थनगर से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिसर की सजावट के लिए वाराणसी, प्रयागराज से फूल मंगाए गए। पूरे परिसर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसर और मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन, छात्रावास, सभागार सहित विभिन्न विभागों की इमारतों व कक्षों में वाराणसी और प्रयागराज से मंगाए गए फूलों से सजावट की गई है। रविवार को दो दर्जन मजदूर फूल व गमलों से सभागार की सजावट करते रहे। सभागार के मंच के आसपास रंग-बिरंगी फूलों की सजावट कराने के लिए प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक भी पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए लगी एलईडी स्क्रीन
डॉ. सोनेलाल पटेल चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। पीएम का संबोधन सुनने के लिए परिसर के सभागार में तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मेडिकल कालेज के अफसरों व प्रशासन के अधिकारियों से संवाद भी कर सकते हैं। सभागार में अधिकारियों के साथ ही उद्घाटन अतिथियों के बैठने के लिए वीआईपी सोफा व कुर्सियां भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग्स से पटी सड़क
पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होगा। इसकी जानकारी आम लोगों को देने के लिए प्रतापगढ़-गड़वारा रोड पर कई होर्डिंग्स लगाए गए हैं। चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी वाले एक दर्जन होर्डिंग्स विभिन्न मार्गों व भवनों के पास लगाए गए हैं।

दिनभर धूप में दौड़ते रहे अफसर
पीएम के उद्घाटन में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक रविवार को मंथन करते हुई परिसर में दौड़भाग करते रहे। प्राचार्य लगातार जिम्मेदार कर्मचारियों और अफसरों को हिदायत देते रहे।

पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कालेज उद्घाटन के लिए सजाने को फूलों की लड़ी बनाते कारीगर। संवाद

पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कालेज उद्घाटन के लिए सजाने को फूलों की लड़ी बनाते कारीगर। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed