फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MDM: Tur replace peas

एमडीएम : अरहर की जगह मटर की दाल

Sat, 29 Nov 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कॉलेजों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को दोपहर का भोजन देने में खेल किया जा रहा है। अरहर की दाल 80 रुपये किलोग्राम होने के कारण बच्चों को मटर की दाल परोसी जा रही है। चालू शिक्षा सत्र में कनवर्जनकास्ट की लागत बढ़ने के बावजूद बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत एमडीएम योजना लागू है। यह योजना बीएसए कार्यालय से संचालित होती है जबकि इंटर कॉलेज डीआईओएस के अधीन होते हैं। जीआईसी पर बीएसए का नियंत्रण नहीं होने के कारण प्रिंसिपल एमडीएम योजना के संचालन में मनमानी कर रहे हैं। बाजार में अरहर की दाल 80 रुपये प्रति किलोग्राम होने के कारण बच्चों को मटर की दाल परोसी जा रही है। अभिभावकों की मानें तो कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बच्चे यह समझ ही नहीं पाते हैं कि दाल मिली या सब्जी। मतलब यह है कि महंगी सब्जियां भी खरीदने से स्कूल के प्रिंसिपल परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर के भोजन में गुणवत्ता की अनदेखी करने से अधिकांश बच्चे मन मारकर खाना खाते हैं तो कुछ बच्चे खाना खाते ही नहीं हैं।
बढ़ती महंगाई को देखते हुए शासन ने चालू शिक्षासत्र में कनवर्जनकास्ट में प्रति बच्चा 38 पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी है, इससे वर्तमान में प्रति बच्चा 5.38 रुपये कनवर्जनकास्ट  और 150 ग्राम राशन दिया जा रहा है। आश्चर्य की बात है कि इतनी धनराशि मिलने के बाद भी बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है, मगर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण वे कालेज जाने से कतराते हैं। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि राजकीय स्कूलों से ऐसी शिकायतें मिल रहीं है। जल्द ही टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में आलम यह है कि खाना नहीं खाने वाले और स्कूल नहीं आने वाले बच्चों की भी गणना प्रतिदिन की जाती है। संख्या बल बढ़ाने का कारण राशन और कनवर्जनकास्ट की रकम हजम करना होता है।



 जीआईसी स्कूलों में तैनात रसोइया को उनका हक नहीं मिलता है। एक हजार रुपये मानदेय पर खाना बनाने वाले रसोइयों को वर्ष में ग्यारह माह का मानदेय मिलता है। मगर बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होते ही खाना बनना बंद हो जाता है। ऐसी दशा में उनके मानदेय भी काट लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed