फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   May Day is a festival : Hemant Nandan

मई दिवस एक त्योहार है : हेमंत नंदन

Sat, 02 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
May Day is a festival : Hemant Nandan
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर अफीम कोठी सभागार में मजदूर संगठनों की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन महाराष्ट्र के ट्रेड यूनियन नेता रामसनेही पांडेय ने किया। संयोजक हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि मई दिवस एक त्योहार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव एनपी मिश्र ने किया। वहीं विकास खंड लक्ष्मणपुर के आशापुर गांव में जन शिक्षण संस्थान द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक वीके मिश्र ने कहा कि बिना श्रम के कोई भी कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए श्रम का बहुत अधिक महत्व है। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी यूपी सिंह और अनुदेशिका सरिता विश्वकर्मा ने भी अपनी बात रखी। जूनियर बार एसोसिएशन की बैठक भूपेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्रमिक दिवस पर किसानों की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से बर्बाद फसलों के लिए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर गंगाप्रसाद मौर्य, विनोदचंद्र त्रिपाठी, संतोष पांडेय, अनिल त्रिपाठी, इंद्रमणि, रवींद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed