फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MATTER OF UNCHAR

मृतक आश्रिताें को विधायक ने सौंपे पांच-पांच लाख के चेक

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
MATTER OF UNCHAR
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवारा भरतपुर गांव के चार युवकाें की रायरबेली जिले के ऊंचाहार में थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्या के बाद पीड़ित परिजनाें को क्षेत्रीय विधायक ने बुधवार को आर्थिक मदद दी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किए गए पांच-पांच लाख रुपये के चेक मृतकाें के परिजनाें को सौंपे। कुंडा एसडीएम ओपी वर्मा के साथ विधायक पहले देवारा गांव पहुंचीं और बीती 26 जून को ऊंचाहार में सामूहिक हत्याकांड के दौरान मारे गए पूर्व प्रधान रोहित शुक्ल की पत्नी कुसुम शुक्ला और स्व. नारेंद्र शुक्ल उर्फ बच्चा के पिता रामलखन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का शासकीय चेक सौंपा। इसके बाद मोना भरतपुर गांव पहुंची और इस निर्मम हत्याकांड की भेंट चढ़े अनूप मिश्रा की पत्नी शिखा व अंकुश मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा को भी पंाच पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि का शासकीय चेक सौंपा।
विज्ञापन


 विधायक मोना के देवारा भरतपुर गांव पहुंचने पर पीड़ित परिवाराें में कोहराम मच गया। मृतकाें की विधवाएं विधायक से लिपटकर रोने लगीं। विधायक ने मृतकों के आश्रिताें को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्हाेंने कहा कि कुछ दिनाें तक घड़ियाली आंसू बहाने वाले तमाम आएंगे, लेकिन वह और संासद प्रमोद तिवारी आखिरी सांस तक सभी परिवाराें के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। विधायक मोना ने कहा कि सामूहिक हत्याकांड प्रकरण की आईजी स्तर पर जांच सीएम के निर्देश पर चल रही है। उन्होंने इस निर्मम हत्याकांड को बीते कुछ वर्षों में प्रदेश की सबसे खौफनाक घटना करार दिया और पीड़ित परिवाराें के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकांड के मुकदमे को एसटीएफ कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द हत्याराें को कड़ी सजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि बेरहमी से घटना को अंजाम देने वालों को जब तक सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता वह चैन से बैठने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन


मोना ने बताया कि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर वह मृतकाें के परिजनों के लिए शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना, सोलर लाइट की व्यवस्था कराएंगी। उन्होंने परिवार के सदस्याें का पर्याप्त सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस को उपलब्ध कराए जाने का भी भरोसा दिया। यहां पहुंचे पुलिस व तहसील प्रशासन से मोना ने दो टूक कहा कि मृतकाें के परिजनाें के साथ कोई अप्रिय घटना हुई तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रामविशाल पटेल, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, लालजी यादव, रवींद्र मिश्रा, सुनील तिवारी, नन्हेलाल यादव, राजू सिंह, ओम प्रकाश धुरिया, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed