{"_id":"59f0d97d4f1c1bc1678b76dd","slug":"matter-of-raniganj-hathigawa-ps-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को नाले की ओर शौच के लिए गई महिला को पड़ोसी गांव के ही एक आरोपी ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। वह बचने का प्रयास करती रही लेकिन उसके चंगुल से बच नहीं सकी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिये जिला महिला अस्पताल भेजा। वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता मंगलवार की सुबह घर के समीप नाले के पास शौच करने के लिए गई थी। नाले के पास पहले से मांधाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छिपा था। उसने विवाहिता का मुंह दबा लिया। वह उससे बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी के आगे वह बेबस हो गई। उसकी आबरू लूटने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग निकला। किसी तरह वहां से पीड़िता निकली और घर पहुंचकर लोगों को आपबीती बताई। इस बीच गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर महिला को मेडिकल के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं।
वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित महिला के घर गांव के ही कुछ दबंग लोग असलहों से लैस होकर घुस गए। इसके बाद महिला की मुंह दबाकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे अंदर कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते चले गए। जानकारी महिला ने पति के आने पर दी तो वह सन्न रह गया। दोनों थाने गए तो उसके पति केा बैठा लिया गया। पीड़िता को थाने से भगा दिया गया। महिला का कहना है कि उसके घर पर फायरिंग भी की गई। दूसरे दिन महिला कुंडा एसडीएम को पत्र दी। एसडीएम ने मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश एसओ को दिया है। इस बारे में एसओ का कहना है कि आरोपियों से महिला की रंजिश चल रही है। फिर भी अगर तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।